Breaking News

सूरजपुर@पिकअप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Share


बैकुंठपुर मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
सूतिया नाला हाईवे पर भीषण हादसा- तीन लोग गंभीर घायल,ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा


-संवाददाता-
सूरजपुर,07 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर मार्ग स्थित सूतिया नाला के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार धान लोड पिकअप वाहन ने सामने जा रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7 बजे दो बाइक सवार युवक सूरजपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों बाइकों को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद जुटी भीड़,चालक पुलिस के हवाले
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने का प्रयास किया,स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया,घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस जांच में जुटी,घायलों का उपचार जारी
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है,घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन चालक से पूछताछ जारी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply