Breaking News

अम्बिकापुर@मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत सिंहदेव के नेतृत्व में पदयात्रा

Share


उदयपुर-लखनपुर में ग्रामीणों संग कांग्रेस ने निकाली यात्रा,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संघर्ष’ के तहत शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में उदयपुर एवं लखनपुर विकासखंड में पदयात्रा निकाली गई। पहला चरण उदयपुर ब्लॉक के ग्राम दावा से शुरू होकर मनोहरपुर,विशुनपुर,मृगाडांड़,डुमरडीह होते हुए उदयपुर में समाप्त हुआ। इस दौरान मनरेगा को बहाल करने और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। दूसरा चरण लखनपुर ब्लॉक में ग्राम कोसगा से ग्राम बंधा तक लगभग 3 किमी की पदयात्रा के रूप में आयोजित हुआ। दोनों यात्राओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
मनरेगा समाप्त करने का आरोप
सभा को संबोधित करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी लोककल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण मजदूरों को उनके क्षेत्र में रोजगार की गारंटी देती है और संकट के समय लोगों के लिए सहारा बनी थी। उन्होंने मांग की कि मनरेगा को पुनः प्रभावी किया जाए और मजदूरी दर 400 रुपये प्रतिदिन की जाए।
ट्रेड डील पर भी जताई चिंता
मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश के किसानों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने डेयरी उत्पादों के आयात को लेकर भी सवाल उठाए।
कई नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,संभागीय प्रभारी जे.पी. श्रीवास्तव,डॉ. प्रेमसाय सिंह,विक्रमादित्य सिंहदेव, ओमप्रकाश सिंह,अमित सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply