Breaking News

एमसीबी@सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत कौर सम्मानित

Share


जसगीत गायिका को ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान, भजनों की प्रस्तुति से गूंज उठा मंच
एमसीबी,07 फरवरी 2026(घटती-घटना)।
तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव में इस वर्ष सांस्कृतिक रंगों के बीच मनेंद्रगढ़ की बेटी के नाम से प्रसिद्ध जसगीत गायिका सुश्री जसमीत कौर ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। महोत्सव के दूसरे दिन उनके भजनों और जसगीतों की प्रस्तुति ने पूरे मंच को भक्ति और लोक-संगीत के रंग में रंग दिया, जहां दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट देर तक गूंजती रही,सिरपुर महोत्सव में जसमीत कौर की प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती,मनेंद्रगढ़ की यह बेटी लगातार अपने गीतों से न केवल मंचों को सजा रही है,बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन कर रही है।
भजनों की प्रस्तुति ने बांधा समां
सिरपुर महोत्सव में बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच दिया गया। इसी कड़ी में जसमीत कौर ने जसगीत और भक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मधुर आवाज और पारंपरिक शैली ने सांस्कृतिक आयोजन को नई ऊंचाई दी।
‘छत्तीसगढ़ रत्न’ से सम्मानित, मिला आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की, माननीय विधायक राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय लहंगे ने जसमीत कौर के गीतों को सुनकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जसगीत गायिका को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से भी नवाजा गया, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
कम उम्र में बड़ी पहचान
कम उम्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जसमीत कौर अब तक कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं,मनेंद्रगढ़ से निकलकर प्रदेश और देश स्तर पर अपनी आवाज का जादू बिखेर रही इस युवा कलाकार को लेकर एमसीबी जिले के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे शहर से निकलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्याम बिहारी जायसवाल ने भी जसमीत कौर को एमसीबी जिले की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply