Breaking News

लखनपुर@ क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज ने पण्डो समाज के साथ की भेंट मुलाकात

Share

जमीन विवाद पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया
लखनपुर,07 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत माजा के आश्रित ग्राम राजकटेल में पण्डो समाज के लोगों से मुलाकात की विधायक ने ग्रामीणों का कुशल-क्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुना। पण्डो समाज के लोगों ने बताया कि वे कई पीढि़यों से यहां निवासरत हैं और उनकी जमीन के कागजात उनके नाम पर हैं,लेकिन एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर घर बना लिए हैं तथा खेतीबाड़ी कर रहे हैं। इससे उन्हें जीवन-यापन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने कुछ दिनों पूर्व इस संबंध में कलेक्टर सरगुजा को भी शिकायत की थी। विधायक प्रबोध मिंज ने मौके पर ही एसडीएम से चर्चा की और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन वापस दिलाने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, ग्रामीणों की मांग पर चबूतरे में शेड निर्माण की घोषणा भी की। इस पहल से पंडों समाज के प्रमुखों ने विधायक महोदय का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रवि महंत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह,महामंत्री विक्रम सिंह,सरपंच खेमराज सिंह, प्रवीण यादव, जमुना प्रसाद,पण्डो समाज के अध्यक्ष एवं ग्रामीण रामधन पण्डो,दरोगा पण्डो,रतन पण्डो, लालगुलाब पण्डो,सनमान पण्डो, हृदय पण्डो,पहलवान पण्डो,मुन्ना पण्डो,तिजो बाई पण्डो,मिनसारो पण्डो,फुलसुंदरी पण्डो,मनासो पण्डो सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्य और भारी संख्या में पण्डो समाज के लोग उपस्थित रहे। यह मुलाकात पण्डो जनजाति की भूमि सुरक्षा और विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply