Breaking News

अम्बिकापुर@ दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल

Share


असोला मिडिल स्कूल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित,23 हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित
अम्बिकापुर,05 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
आज ग्राम पंचायत असोला स्थित मिडिल स्कूल परिसर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 23 निशक्तजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को 13 ट्राई-साइकिल, 3 व्हीलचेयर, 2 श्रवण यंत्र, 3 सेंसर छड़ी, 2 बैसाखी तथा कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से दिव्यांगजनों की सूची संकलित कर उन्हें आगे भी सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों को जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भारत सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के शिविर उनके जीवन में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता लाने का कार्य करते हैं। भाजपा की सोच हमेशा से अंत्योदय की रही है, और भाजपा की साय सरकार हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 की सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि अवसर और संसाधन की आवश्यकता होती है। इस शिविर के माध्यम से उनका दैनिक जीवन सरल बनाने का प्रयास किया गया है। भविष्य में भी क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान जनपथ उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, क्षेत्र के सरपंच-सचिव, भाजपा कार्यकर्ता तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply