Breaking News

अम्बिकापुर@रजत जयंती समारोह में उपभोक्ताओं का सम्मान

Share


विद्युत विभाग ने विकास यात्रा प्रदर्शनी लगाई पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा भैयाथान कार्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह में कंपनी की 25 वर्षों की उपलब्धियों, विद्युत सेवा विस्तार तथा उपभोक्ताओं के सहयोग को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इस अवसर पर बीपीएल कनेक्शन के अनुदान पाने वाले उपभोक्ताओं तथा दो वर्षों से नियमित बिजली बिल भुगतान करने वाले घरेलू, कृषि और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभान्वित उपभोक्ताओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्युत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना पर मिलने वाली सब्सिडी का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। भैयाथान के सहायक अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में दो 33/11 केवी उपकेंद्र तथा पांच 11 केवी फीडर कार्यरत हैं। साथ ही 47 ग्रामों का विद्युतीकरण पूर्ण किया जा चुका है। कार्यक्रम में कंपनी की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। संचालन कनिष्ठ अभियंता समय लाल बंजारे ने किया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply