Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूल के सामने मोबाइल दुकान में छापा…60 पैकेट प्रतिबंधित ई-सिगरेट व चाकू जब्त,संचालक गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित शासकीय स्कूल के सामने संचालित एक मोबाइल व गिफ्ट गैलरी दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और चाकू बरामद किए गए हैं। गुरुवार दोपहर मणिपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।
भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध के बावजूद दुकान संचालक लंबे समय से इसका अवैध कारोबार कर रहा था। स्कूल के पास दुकान होने के कारण कई बच्चे भी इसकी लत के संपर्क में आ रहे थे। जानकारी के अनुसार मणिपुर शासकीय स्कूल के सामने स्थित अमित मोबाइल व गिफ्ट गैलरी का संचालन अमित अग्रवाल करता है। स्कूल प्रबंधन को बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव की चिंता थी। शिक्षकों ने इसकी जानकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी राजेश अग्रवाल को अवगत कराया गया। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
60 पैकेट ई-सिगरेट जब्त : छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से 60 पैकेट ई-सिगरेट और चाकू बरामद कर जब्त किए। आरोपी संचालक अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ई-सिगरेट सामान्य सिगरेट से अधिक घातक : थाना प्रभारी सीपी तिवारी और आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि ई-सिगरेट भारत में प्रतिबंधित है और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply