Breaking News

अम्बिकापुर@ ट्रांसफार्मर विद्युत उपकरण की चोरी

Share


दरिमा व गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
अम्बिकापुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग के उपकरणों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते दिनों ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर और निम्नदाब लाइन का एबी केबल चोरी होने से विभाग को ढाई लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नमनाकला हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित पुरानी पानी टंकी के पास व सुकन्या गर्ल्स हॉस्टल के सामने पोल पर 16 केव्हीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। 1 फरवरी की रात में अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर खोलकर कॉपर वायर चोरी कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के सहायक यंत्री ने 3 फरवरी को थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई। इस चोरी से विभाग को लगभग 78 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी घटना दरिमा विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत हुई। यहां ग्राम बरकेला, टपरकेला और नवापाराकला में 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी की सुबह के बीच करीब 1600 मीटर निम्नदाब फेस 3 और 4 का एबी केबल काटकर चोरी कर लिया गया। कनिष्ठ अभियंता विराजमान एक्का के अनुसार इस घटना से विभाग को लगभग 2 लाख 12 हजार रुपये की क्षति हुई है और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply