Breaking News

लखनपुर@पण्डो समाज ने सौंपा ज्ञापन,भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

Share


लखनपुर के मांजा-राजाकटेल में आदिवासी जमीन सुरक्षा की मांग

-संवाददाता-
लखनपुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। तहसील लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मांजा-राजाकटेल के विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो समाज के ग्रामीणों ने अपनी पुस्तैनी आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वे कई पीढिय़ों से गांव की जमीन पर निवास करते आ रहे हैं और उनकी आजीविका,संस्कृति, परंपरा व धार्मिक आस्था पूरी तरह जल-जंगल-जमीन पर निर्भर है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आता है,जहां आदिवासी भूमि की सुरक्षा के लिए विशेष संवैधानिक व कानूनी प्रावधान लागू हैं। इसके बावजूद बीते कुछ वर्षों से बाहर के क्षेत्रों से आए कुछ लोगों द्वारा आदिवासी जमीन पर जबरन मकान निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है और स्थाई बसावट की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे इसका विरोध करते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और मारपीट की धमकी दी जाती है। अशिक्षा और आर्थिक कमजोरी के कारण वे अपने अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। इस अतिक्रमण से उनकी कृषि भूमि लगातार घट रही है,जिससे आजीविका प्रभावित हो रही है। साथ ही पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पण्डो समाज ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की भूमि का राजस्व जांच व सर्वे कराकर सभी अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं,दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा आदिवासी भूमि व अधिकारों की सुरक्षा के लिए स्थायी प्रशासनिक संरक्षण प्रदान किया जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में सनमान पण्डो,दरोगा पण्डो, गणेश पण्डो,राजेश पण्डो, रामधन पण्डो, कमला, बंधना सहित बड़ी संख्या में पण्डो समाज के लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply