Breaking News

लखनपुर@शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला,लखनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

-संवाददाता-
लखनपुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। थाना लखनपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीडि़ता को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और फिर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में प्रार्थी ने थाना लखनपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 15 जनवरी 2026 को बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर थाना लखनपुर में धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार नाबालिग बालिका की तलाश कर रही थी। सतत प्रयासों के बाद बालिका को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। बालिका ने बताया कि वीरेंद्र यादव नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply