Breaking News

अम्बिकापुर@डीजल चोरी के मुख्य सरगना खरीदार गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। ट्रकों से डीजल चोरी के मामले में लखनपुर पुलिस ने मुख्य सरगना खरीददार को एमपी अनूपपुर से गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर व नवंबर महीने में लखनपुर थाना क्षेत्र से तीन से चार ट्रकों से डीजल चोरी किए जाने का मामला सामने आया था। ट्रक चालकों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी हीरालोनी,रोहित लोनी, धुव्र लोनी,बसंत लोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। वहीं मुख्य सरगना खरीदार रमेश गुप्ता पिता राम प्रसाद गुप्ता उम्र 39 वर्ष निवासी खुटाटोला थान जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी रामेश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2022 में सूरजपुर जेल में निरूद्ध था। इस दौरान डीजल चोरी के आरोपी हीरा लोनी,रोहित लोनी,धुव्र लोनी व बसंत लोनी से जान पहचान हुई थी। जेल से छुटने के बाद सभी आरोपी मिलकर सरगुजा व आस पास के जिलों में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर बिक्री करना बताया। चोरी का डीजल अन्य वाहन चालकों से 80-90 रुपए प्रति लीटर बेच देते थे। आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम,जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर में अपराध दर्ज है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply