Breaking News

अम्बिकापुर@ विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में निःशुल्क कैंसर जांच का हुआ आयोजन

Share


अम्बिकापुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 मरीजों ने पंजीयन कराया। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता द्वारा मरीजों का उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘United by Unique के अंतर्गत कैंसर से संबंधित जागरूकता प्रस्तुति एवं परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रत्येक मरीज की बीमारी की विशिष्टता,समय पर जांच, नियमित उपचार एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को उपचार के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शहरी सीएचसी नवापारा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. शीला नेताम, स्टाफ नर्सेस एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी, साथ ही मरीजों के परिजन भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क कैंसर दवाएं भी प्रदान की गईं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply