अम्बिकापुर,04 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को मैनपाट महोत्सव स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आगामी 13,14 एवं 15 फरवरी को रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण, मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, ग्रीन रूम की जानकारी ली तथा हेलीपैड स्थल, मेला स्थल,विभागीय स्टॉल स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों, वीआईपी, वीवीआईपी, मीडिया तथा आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा आदि की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या ना हो, पूरे आयोजन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहे। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम श्री रामसिंह ठाकुर सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur