Breaking News

अम्बिकापुर@डांट के डर से घर में छिपी 6 साल की बच्ची

Share

,तीन घंटे बाद सुरक्षित मिली
अम्बिकापुर,03 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
मणिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 वर्षीय बालिका के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हडकंप मच गया। देर रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद शुरू हुई तलाश के लगभग तीन घंटे बाद बच्ची अपने ही घर में सुरक्षित मिल गई। बच्ची तीसरी मंजि़ल पर सीढिय़ों के पास रखी प्लास्टिक बोरी के अंदर छिपी हुई थी। परिजनों के अनुसार,सोमवार शाम करीब 6 बजे बच्ची घर में नजर नहीं आई। पहले परिजनों ने घर और आसपास खोजबीन की, लेकिन जब देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला तो रात करीब 10 बजे मणिपुर थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर तुरंत तलाश शुरू कर दी।
तीन घंटे की तलाश के बाद घर की तलाशी
लगातार तलाश के बावजूद जब बच्ची का पता नहीं चला, तो पुलिस ने घर की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान घर के तीसरे तल पर सीढिय़ों के पास रखी प्लास्टिक बोरी संदिग्ध लगी। जांच करने पर बच्ची बोरी के अंदर कंबल और चादर ओढ़े हुई मिली। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
फुल्की खाने के बाद डांट से डरी
पूछताछ में सामने आया कि बच्ची घर से लगभग 25 मीटर दूर स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद उसने दादी के कुछ रुपये लेकर फुल्की और अन्य सामान खा लिया। इस बात पर दादी और मां ने उसे डांट दिया। मार पडऩे के डर से वह घर में ही छिप गई।
रात 1 बजे तक चलती रही तलाश
मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम देर रात करीब 1 बजे तक विभिन्न स्थानों पर तलाश करती रही। अंततः बच्ची घर के अंदर ही मिल गई।
समझाइश दी गई पुलिस ने बच्ची और परिजनों को समझाइश दी। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply