Breaking News

अम्बिकापुर@दिनदहाड़े तीन कमरों के ताले तोड़े,20 हजार की चोरी

Share


एक ही परिसर में रह रहीं तीन युवतियां
बनीं निशाना,शहर में बढ़ती चोरी से दहशत


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर में सोमवार दोपहर चोरों ने एक ही परिसर में स्थित तीन कमरों के ताले तोडकर करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार रामानुजगंज निवासी विनोद गुप्ता का मकान अंबिकापुर के देवीगंज मार्ग से लगभग 50 मीटर भीतर,महाराजा गली के सामने स्थित एक छोटी गली में है। मकान के सामने दो दुकानें हैं,जबकि पीछे की ओर तीन अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। इन कमरों में नागपुर (कोरिया) निवासी बालकुमारी, कुसमी निवासी सोनी सोनवानी और दरिमा निवासी शिवांगी अलग-अलग रहती हैं और शहर की विभिन्न दुकानों में काम करती हैं। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी तीनों युवतियां काम पर चली गई थीं। दोपहर में जब बालकुमारी खाना खाने घर लौटी, तो उसने अपने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी नकद राशि गायब थी। इसके बाद उसने परिसर में रहने वाली अन्य युवतियों को फोन कर जानकारी दी। जब उनके कमरों की जांच की गई, तो वहां भी ताले टूटे हुए और सामान अस्त-व्यस्त मिला। दोनों अन्य कमरों से भी नकदी चोरी होने की पुष्टि हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply