
सूरजपुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार 9 वीं बार पूर्णकालीन केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया, बजट पेश होते ही देश की राजनीति में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं,जहां भारतीय जनता पार्टी ने इसे विकसित भारत की मजबूत नींव बताया,वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बजट को जनविरोधी और देश विरोधी करार दिया,भाजपा नेताओं ने बजट को हर घर लक्ष्मी पहुंचे की अवधारणा से जोड़ते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग—युवा,किसान,महिला,गरीब और मध्यम वर्ग—का ध्यान रखा गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बजट में आम जनता,किसान,मजदूर और युवाओं के लिए ठोस राहत नहीं है,केंद्रीय बजट 2026 को लेकर राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह दो ध्रुवों में बंटी नजर आई,भाजपा इसे विकसित भारत 2047 का रोडमैप बता रही है, कांग्रेस इसे जनता की उम्मीदों से दूर और जुमलों से भरा बजट करार दे रही है,अब आने वाले महीनों में बजट के प्रावधान जमीन पर कितना असर दिखाते हैं, यही तय करेगा कि यह बजट इतिहास में विकास का दस्तावेज बनता है या राजनीतिक बहस का विषय।
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं
केंद्रीय बजट 2026-27 जनहितैषी और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव:लक्ष्मी राजवाड़े-

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय बजट 2026-27 को समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखने वाला जनहितैषी बजट बताया, उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़े प्रावधान देश के सर्वांगीण विकास को गति देंगे, मंत्री राजवाड़े ने प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास निर्माण और लखपति दीदी योजना के विस्तार को महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास व आजीविका के नए अवसर देने वाला बताया। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वयं सहायता समूहों, स्टार्ट-अप और कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलने से महिलाओं व युवाओं को सशक्त अवसर मिलेंगे, उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के विजन को साकार करता है और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव:विधायक भूलन सिंह मरावी बोले

प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, विधायक मरावी के अनुसार बजट में कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक अधोसंरचना और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। सड़क, रेल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रख्र, आवास और ऊर्जा क्षेत्र में किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, उन्होंने कहा कि कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप और महिला सशक्तिकरण से जुड़े निर्णय “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करते हैं। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य का स्पष्ट रोडमैप है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में आम नागरिकों के जीवन स्तर पर दिखाई देगा।
‘युवा शक्ति’ को समर्पित बजट : देव गुप्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने कहा कि यह बजट अमृत पीढ़ी के सपनों को साकार करने वाला है, उन्होंने बताया कि शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में ्रङ्कत्रष्ट कंटेंट क्रिएटर लैब, 2030 तक 20 लाख नए पेशेवर तैयार करने का लक्ष्य, 5 वर्षों में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स का प्रशिक्षण, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर, उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाएगा।
सबका साथ–सबका विकास का बजट: रितेश गुप्ता-

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 की थीम “विकसित भारत” है, इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस, आयकर सुधारों से मध्यम वर्ग को राहत, बुनियादी ढांचे में भारी निवेश, कृषि, निवेश, निर्यात और विनिर्माण को चार इंजन के रूप में मजबूत करना
आर्थिक मजबूती की स्पष्ट दिशा: बाबूलाल अग्रवाल-

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि बढ़ा हुआ पूंजीगत व्यय रोजगार और निवेश को गति देगा, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के प्रावधान आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देंगे।
मध्यम वर्ग और व्यापारियों को राहत: अजय अग्रवाल–

पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अजय अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण और राजकोषीय अनुशासन बजट को भरोसेमंद बनाते हैं।
ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट: अरविंद मिश्रा-

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हर जिले में कन्या छात्रावास कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और विनिर्माण पर विशेष फोकस, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम: मुरली मनोहर सोनी–

भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स नहीं, मानक कटौती 75 हजार रुपये, वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख रुपये तक कर राहत, ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे, राज्यों को 1.5 लाख करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण, छत्तीसगढ़ के लिए कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
सबका साथ–सबका विकास वाला बजट: प्रदीप द्विवेदी-

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को सबका साथ–सबका विकास के मंत्र पर आधारित बताते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम कहा, उन्होंने बताया कि बजट की थीम विकसित भारत है, जिसमें युवा, गरीब, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है, नई आयकर व्यवस्था से मध्यम वर्ग को राहत, बुनियादी ढांचे में भारी निवेश से रोजगार सृजन, कृषि व ऊर्जा सुरक्षा से ग्रामीण समृद्धि तथा मेक इन इंडिया के जरिए विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है, प्रदीप द्विवेदी ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट रोडमैप है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।
केंद्रीय बजट 2047 के विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: लाल साय सिंह पावले-

भाजपा मंडल जरही के महामंत्री लाल साय सिंह पावले ने केंद्रीय बजट 2026-27 को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में मजबूत, दूरदर्शी और समावेशी कदम बताया, उन्होंने कहा कि बजट में गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचा और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए किए गए प्रावधान आर्थिक मजबूती को बढ़ाएंगे,लाल साय सिंह पावले ने कहा कि इंफ्रास्ट्रख्र विकास से रोजगार के नए अवसर बनेंगे तथा स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए बधाई दी।
सबका साथ–सबका विकास वाला बजट: संदीप अग्रवाल–

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला संयोजक बजट संदीप अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को सबका साथ–सबका विकास की भावना पर आधारित बताया, उन्होंने कहा कि बजट की मुख्य थीम ‘विकसित भारत’ है, जो समावेशी विकास, आर्थिक स्थिरता और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। बजट में युवा, गरीब, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति के साथ बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन और कर सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है, नई आयकर व्यवस्था के तहत मध्यम वर्ग को राहत, आयकर स्लैब के सरलीकरण तथा बुनियादी ढांचे में भारी निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, उन्होंने बताया कि चार इंजन विकास मॉडल के अंतर्गत कृषि, निवेश, एआई आधारित नवाचार और निर्यात को मजबूत कर आत्मनिर्भर भारत और युवाशक्ति के सशक्तिकरण का लक्ष्य रखा गया है।
कांग्रेस का तीखा हमला
छत्तीसगढ़ को किया नजरअंदाज: रामकृष्ण ओझा

छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा ने कहा कि बजट में राज्य के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के लिए एमएसपी नीति अस्पष्ट, महंगाई से राहत नहीं, छोटे व्यापारियों की अनदेखी गांवों के लिए योजनाएं नाकाफी
किसानों और मजदूरों के लिए कुछ नहीं: विमलेश तिवारी-

किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी ने बजट को शेखचिल्ली के हसीन सपने बताया।
जुमलाबाजी का बजट: अश्विनी सिंह

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने कहा कि यह बजट आम आदमी की जेब मजबूत नहीं करता, बल्कि सिर्फ जुमलों का पुलिंदा है।
शहरी विकास नदारद: मनोज डालमिया

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है, सरकार केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है।
किसान–मजदूर नाराज: जफर हैदर

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर ने कहा कि रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर बजट पूरी तरह विफल है।
छात्र और युवा उपेक्षित: आकाश साहू

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने आरोप लगाया कि शिक्षा, बेरोजगारी और महंगी पढ़ाई पर बजट मौन है।
नीति और समाधान विहीन बजट: भगवती राजवाड़े-

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने कहा कि बजट में गरीबी उन्मूलन, रोजगार और महिला कल्याण को लेकर ठोस घोषणाओं का अभाव है।
सीए प्रतिक्रियाएं
सकारात्मक एवं विकासोन्मुख बजट: सीए अरुण गुप्ता-

सीए अरुण गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026 को सकारात्मक और विकासोन्मुख बताया। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय व बुनियादी ढांचे के लिए बढ़ा आवंटन आर्थिक विकास को गति देगा, राजकोषीय घाटा कम करने का लक्ष्य वित्तीय अनुशासन को मजबूत करेगा, हालांकि वेतनभोगी और मध्यम वर्ग के लिए आयकर दरों में कोई बदलाव न होना निराशाजनक रहा, 1 अप्रैल 2026 से लागू नया आयकर अधिनियम कर प्रक्रिया को सरल बनाएगा। रक्षा बजट, MSME, विनिर्माण व सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा मिलने से रोजगार और जीडीपी में वृद्धि की संभावना है, STT बढ़ने से शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
उज्ज्वल भारत की नींव का बजट: सीए हिमांशु अग्रवाल-

सीए हिमांशु अग्रवाल ने बजट को उज्ज्वल भारत की नींव बताया। उन्होंने कहा कि MSME सेक्टर, बायो-फार्मा और सेमीकंडक्टर निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा, कृषि व सुशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा, पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना, डायरेक्ट टैक्स कोड लागू होने से कर प्रणाली सरल होगी, MAT घटाकर 14% किया गया है, ITR की तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त की गई है, गंभीर बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम होने से दवाइयां सस्ती होंगी, साथ ही कई उपभोक्ता वस्तुएं भी सस्ती होने की संभावना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur