Breaking News

अम्बिकापुर@महाशिवरात्रि 2026 को निकलेगी भगवान शिव की ऐतिहासिक बारात

Share


तैयारियों को लेकर श्री शिवशंकर कीर्तन मंडली की बैठक सम्पन्न


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिवशंकर कीर्तन मंडली,केदारपुर द्वारा महाशिवरात्रि पर्व 2026 के अवसर पर भगवान शिव जी की ऐतिहासिक एवं भव्य बारात धूमधाम से निकाले जाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंडली के सदस्यों का एक दल माँ गौरी मंदिर पहुंचा,जहां पारंपरिक विधि-विधान से श्री गौरीशंकर के विवाह का निमंत्रण पत्र आदान-प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत 46 वर्षों से शिव मंदिर सहेली गली,केदारपुर से मंडली के तत्वावधान में भगवान शिव की आकर्षक बारात एवं शोभायात्रा परंपरागत रूप से निकाली जाती रही है। इस संबंध में सहेली गली स्थित शिव मंदिर परिसर के भजनाश्रम में मंडली अध्यक्ष राम परिखा पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मंडली के सम्माननीय सदस्य संजय कुमार मिश्रा एवं भोलानाथ विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम प्रभारियों ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष बारात के क्रम में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सबसे आगे वरिष्ठ सदस्यों की अगुवाई में भगवान भोलेनाथ का रथ रहेगा, इसके पश्चात प्रसाद वाहन एवं कीर्तन मंडली का रथ तथा अंत में आधुनिक वाद्ययंत्र (डीजे) सम्मिलित रहेंगे। बारात की शोभा बढ़ाने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के केनाबांध,मायापुर,काली मंदिर सहित अन्य मंडलियों को आमंत्रित किया जाएगा।


Share

Check Also

सूरजपुर @ करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप

Share , अपर कलेक्टर पर जांच शुरूबेनामी संपत्ति और नियम विरुद्ध नामांतरण की शिकायत पर …

Leave a Reply