Breaking News

सूरजपुर@पहले बर्थ-डे का केक काटा फिर पत्नी का गला घोंटकर चाकू से रेत दिया गला…गैरमर्द से संबंध का था शक

Share


सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत मोरभंज डेम के जंगल में मिली युवती की हत्या की गुत्थी सुलझी,पति ही निकला हत्यारा


-संवाददाता-
सूरजपुर,01 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज डेम से लगे जंगल में 30 जनवरी को एक युवती का गला रेता शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया। आरोपी को पत्नी के गैरमर्द से अवैध संबंध का शक था। वह उसकी हत्या करने की कई दिनों से योजना बना रहा था। इसी बीच 29 जनवरी को अपने जन्मदिन के दिन उसे मोरभंज डेम घूमाने की बात कहकर ले गया था। यहां उसने पहले केक काटा फिर पत्नी के स्टॉल से उसका गला घोंट दिया। फिर चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था। अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी रिंकी पाटिल ने जयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बड़ी बहन पिंकी सोलंकी 29 जनवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा था। इसी बीच 30 जनवरी ग्राम मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे एक युवती का शव मिलने की सूचना पर वह पहुंची। उसने शव की पहचान अपनी बहन पिंकी के रूप में की। शव की हालत बेहद भयावह थी। गले में धारदार हथियार से काटने के गहरे निशान थे। उसने बहन के दूसरे पति हेमंत उर्फ गोलू पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने एसएसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश एवं एसडीओपी अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की की।
चरित्र शंका पर हत्या की स्वीकारी बात : शक के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति हेमंत उर्फ गोलू को बिश्रामपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर पकड़ा। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतिका उसकी पत्नी थी और वह उस पर चरित्र शंका करता था। इसी शक के चलते वह लंबे समय से उसे जान से मारने की फिराक में था। 29 जनवरी को आरोपी का जन्मदिन था,इसी बहाने वह पत्नी को घुमाने ले जाने का झांसा देकर बाइक क्रमांक सीजी 16 सीएस 3152 से अंबिकापुर के एक होटल ले गया। यहां दोनों ने खाना खाया। इसके बाद वह उसे मोरभंज डेम के पास जंगल में ले गया। जंगल में आरोपी ने पहले जन्मदिन का केक काटा, शराब पी और फिर पूरी योजना के तहत पत्नी के गले में स्टॉल से फंदा बनाकर कस दिया। इसके बाद धारदार चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गया।
डेम में फेंक दिया था चाकू : आरोपी ने बताया कि उसने हत्या में प्रयुक्त चाकू डेम में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेमंत सोलंकी पिता कृष्ण कुमार सोलंकी 24 वर्ष निवासी पंडोपारा थाना पटना जिला कोरिया, स्थायी पता ग्राम पंचायत कुसमुसी भैयाथान को 1 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का, सहायक उप निरीक्षक शशि शेखर तिवारी, मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र कुमार एक्का, रविशंकर पांडेय, आरक्षक अंबिका प्रसाद मरावी, सुरेश साहू, हरिशंकर सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य शामिल रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply