-संवाददाता-
लखनपुर,01 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-130 पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसा 31 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे सिंगीटाना पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतका की पहचान 55 वर्षीय दशमेत राजवाड़े पत्नी देवप्रसाद राजवाड़े,निवासी ग्राम पीपरखार थाना लखनपुर जिला सरगुजा के रूप में हुई है। घायल बेटे का नाम शिवप्रकाश राजवाड़े (उम्र लगभग 35 वर्ष) बताया गया है। पुलिस सूत्रों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दशमेत और उनका बेटा शिवप्रकाश मोटरसाइकिल पर ग्राम पीपरखार से सिंघोटाना आए थे, जहां उन्होंने मोटर बेचने के बाद शाम करीब 6 बजे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने लापरवाही से चलते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दशमेत को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि शिवप्रकाश के बाएं पैर की उंगली में चोट लगी। सूचना मिलते ही 112 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दशमेत को मृत घोषित कर दिया। शिवप्रकाश का इलाज जारी है। हादसे की सूचना दशमेत के पति देवप्रसाद राजवाड़े के पुत्र कमलेश राजवाड़े उम्र 35 वर्ष ने दी, पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज की है। जांच में लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्कद्धशह्लश-10
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur