- उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक डिज़ाइन को मिली सराहना
- उपयोगी जानकारियों से सुसज्जित दैनिक घटती घटना 2026 कैलेंडर का विमोचन
- भव्य आयोजन के साथ दैनिक घटती घटना वर्ष 2026 कैलेंडर का हुआ विमोचन
- जानकारी, गुणवत्ता और विश्वास का संगम — दैनिक घटती घटना 2026 कैलेंडर का लोकार्पण
- दैनिक घटती घटना 2026 कैलेंडर विमोचन समारोह बना पत्रकारिता और जनसेवा का प्रतीक
- आकर्षक डिज़ाइन, उत्कृष्ट प्रिंटिंग और उपयोगी जानकारियों से सुसज्जित कैलेंडर को मिला अतिथियों का भरपूर सराहना

-न्यूज डेस्क-
कोरिया,01 फरवरी 2026(घटती-घटना)। लोकप्रिय एवं जनपक्षधर समाचार पत्र दैनिक घटती-घटना द्वारा तैयार किए गए वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन गरिमामय समारोह के बीच संपन्न हुआ,इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने कैलेंडर की गुणवत्ता, विषय-वस्तु और आकर्षक प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की,दैनिक घटती-घटना द्वारा विशेष रूप से तैयार यह कैलेंडर वर्ष भर आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध हो सके,इस उद्देश्य से तैयार किया गया है। कैलेंडर में तिथियों, पर्व-त्योहार,राष्ट्रीय अवकाश, महत्वपूर्ण दिवसों सहित दैनिक जीवन से जुड़ी अनेक आवश्यक जानकारियों को अत्यंत सुव्यवस्थित और स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। वर्ष 2026 का यह वार्षिक कैलेंडर उत्कृष्ट गुणवत्ता,आकर्षक प्रस्तुति और व्यापक जानकारी के कारण लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना,दैनिक घटती घटना का यह प्रयास निश्चित रूप से पाठकों के विश्वास और संस्थान की विश्वसनीयता को और मजबूत करेगा।
बता दे की छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक घटती-घटना के वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस, बैकुंठपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ,यह आयोजन केवल कैलेंडर विमोचन तक सीमित नहीं रहा,बल्कि जनहित,निष्पक्ष पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा संकल्प का सशक्त मंच बना,कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े,पूर्व विधायक गुलाब कमरो, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला,वेदांती तिवारी,शैलेन्द्र सिंह,शैलेश शिवहरे,आशीष यादव,गायत्री सिंह,अनुराग दुबे,कमलेश शर्मा,पूर्व महापौर के. डमरू रेड्डी सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि,पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल बना आयोजन- स्थानीय रेस्ट हाउस, बैकुंठपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर उपस्थित होकर निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर एकमत दिखाई दिए। मंच से यह स्पष्ट संदेश गया कि लोकतंत्र में मीडिया सत्ता का नहीं, बल्कि जनता का पक्षधर होता है।

डिजाइन और गुणवत्ता रही विशेष आकर्षण- 2026 के इस कैलेंडर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बेहतर प्रिंटिंग मलिटी, संतुलित रंग संयोजन और आकर्षक कवर डिज़ाइन रही, कैलेंडर का कवर लोगों को पहली नज़र में ही आकर्षित करता है, वहीं अंदर की सामग्री को इस प्रकार सजाया गया है कि प्रत्येक तिथि स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, अतिथियों ने विशेष रूप से यह कहा कि कैलेंडर में तिथि अंकन अत्यंत साफ और स्पष्ट है, पूरे वर्ष की जानकारी एक नजर में समझ में आने योग्य है, कागज़ की गुणवत्ता मजबूत एवं टिकाऊ है, प्रिंटिंग, फिनिशिंग और लेआउट पूरी तरह प्रोफेशनल स्तर का है।

वर्ष भर उपयोगी जानकारी से भरपूर– दैनिक घटती घटना का यह वार्षिक कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि वर्ष भर मार्गदर्शन देने वाला सूचना-पत्र भी है, इसमें ऐसी सभी जानकारियों को सम्मिलित किया गया है, जो एक अच्छे कैलेंडर में होना आवश्यक होता है, ताकि आम नागरिक पूरे वर्ष इसका सहज उपयोग कर सके, कैलेंडर में सभी महीनों की पूर्ण तिथियां, प्रमुख धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्व, अवकाश संबंधी जानकारियां, महत्वपूर्ण दिवस, स्पष्ट दिनांक विन्यास को विशेष ध्यान में रखते हुए शामिल किया गया है।

अतिथियों को आया बेहद पसंद- कैलेंडर विमोचन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इसकी मलिटी, क्लेवर डिज़ाइन और उपयोगिता की जमकर सराहना की, कई अतिथियों ने कहा कि यह कैलेंडर न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि दैनिक जीवन में अत्यंत उपयोगी भी है, अतिथियों का कहना था कि कैलेंडर ऐसा होना चाहिए जो पूरे वर्ष लोगों को सही जानकारी दे सके, और दैनिक घटती घटना का 2026 कैलेंडर इस कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरता है।

पत्रकारिता के साथ उपयोगिता का संगम- दैनिक घटती घटना द्वारा तैयार यह कैलेंडर इस बात का प्रमाण है कि समाचार पत्र केवल खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की दैनिक आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखकर कार्य करता है, यह प्रयास पाठकों से जुड़े रहने और उन्हें उपयोगी सामग्री प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

कैलेंडर विमोचन पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व पत्रकारों की प्रतिक्रियाएं, अतिथियों ने पत्रकारिता के धर्म पर रखे विचार
“दैनिक घटती घटना ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है, कैलेंडर के साथ-साथ समाचार पत्र का यह प्रयास भी सराहनीय है।” नए कैलेंडर के लिए मैं पूरे संस्थान को शुभकामनाएं देता हूँ।
■ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में ‘घटती घटना’ की भूमिका प्रभावशाली रही है, यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि जनसंघर्षों का प्रतीक है, नए कैलेंडर के लिए पूरे संस्थान को शुभकामनाएं देता हूँ।
■ विधायक भैयालाल राजवाड़े
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन ‘घटती घटना’ ने अपनी क्रांतिकारी लेखनी से समाज में अलग पहचान बनाई है, नए कैलेंडर के लिए संस्थान को शुभकामनाएं।
■ पूर्व विधायक गुलाब कमरो
उन्होंने कहा कि वही समाचार पत्र सशक्त कहलाता है जो सत्ता नहीं, बल्कि जनता की आवाज बने। इस आयोजन के माध्यम से मीडिया की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी दोनों पर सकारात्मक संदेश गया है।
■ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी
“स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है, घटती घटना ने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। सच के पक्ष में खड़े रहना आसान नहीं होता, लेकिन यह समाचार पत्र निरंतर उस दायित्व का निर्वहन करता आ रहा है, वर्ष 2026 के कैलेंडर विमोचन के इस अवसर पर मैं पूरे घटती घटना परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ।
■ शैलेष शिवहरे (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बैकुण्ठपुर)
“घटती घटना ने सदैव सत्य और निष्पक्षता के साथ समाचारों का प्रकाशन किया है। यही इसकी पहचान है। इसकी धार आगे भी इसी तरह बुलंद रहे, यही शुभकामना है।”
■ शैलेन्द्र सिंह (कांग्रेस नेता)
“जब पत्रकारिता अपने क्रांतिकारी स्वरूप में होती है, तभी वह समाज को सही दिशा दिखा पाती है। घटती घटना ने हमेशा जनता के हितों की रक्षा की है।”
■ योगेश शुक्ला (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)
“लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निष्पक्ष प्रेस अत्यंत आवश्यक है। हमें गर्व है कि बैकुंठपुर की धरती से ऐसा समाचार पत्र संचालित हो रहा है जो सत्ता से सवाल पूछने का साहस रखता है।”
■ वेदांती तिवारी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत उपध्यक्ष)
“लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को स्थान देना और जनता के संघर्षों को शब्द देना ही पत्रकारिता की वास्तविक सार्थकता है, घटती घटना ने सदैव दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनकर शासन का ध्यान आकृष्ट किया है। कैलेंडर विमोचन पर पूरे समाचार पत्र परिवार को बधाई।”
■ अशोक जायसवाल (कांग्रेस नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर)
“पत्रकारिता तभी सार्थक होती है जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करे, घटती घटना अख़बार ने अपनी क्रांतिकारी लेखनी से हमेशा भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ शंखनाद किया है, जनहित के प्रति इसकी प्रतिबद्धता ही इसे अन्य समाचार पत्रों से अलग पहचान देती है। पूरे परिवार को सफल वर्ष के लिए शुभकामनाएं।”
■ अनुराग दुबे (गौ सेवक)
“एक पत्रकार और प्रेस क्लब प्रतिनिधि के रूप में मैं गर्व से कह सकता हूं कि घटती घटना अख़बार ने हमेशा पत्रकारिता के ऊँचे मापदंड स्थापित किए हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के पक्ष में खड़े रहना और सच को निडरता से लिखना ही इसकी असली पूंजी है, कैलेंडर विमोचन पर संपादक एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई।”
■ कमलेश शर्मा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब कोरिया)
“पत्रकारिता समाज का वह दर्पण है जो सच दिखाने से कभी पीछे नहीं हटता। घटती घटना अख़बार ने अपनी धारदार लेखनी से यह सिद्ध किया है कि जनहित सर्वोपरि है, यह आयोजन संस्थान की निरंतरता और सफलता का प्रतीक है। पूरे परिवार को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।”
■ आशीष सोनी
“शिक्षा और जागरूकता का गहरा संबंध है, घटती घटना केवल समाचार नहीं देता, बल्कि समाज और युवाओं को जागरूक करने का कार्य भी कर रहा है। एक सजग मीडिया ही रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को शासन तक प्रभावी रूप से पहुंचा सकता है।”
■ राजकुमार साहू (संचालक, आईसेक्ट – सोनहत)
पंचायत से लेकर नगर निकाय प्रतिनिधियों की सहभागिता- जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की समस्याओं और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को सामने लाने में ‘घटती घटना’ की भूमिका सराहनीय रही है, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने महिला सशक्तिकरण और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को मंच देने वाली पत्रकारिता को ही सच्ची पत्रकारिता बताया, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी समाचार पत्र के जनपक्षधर रुख की प्रशंसा की।
संवाददाताओं की प्रतिक्रिया
“पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की विसंगतियों को उजागर करना और जनता को जागरूक करना है। जब आप सच के साथ खड़े होते हैं, तो पूरा समाज आपके साथ खड़ा होता है।”
ओंकार पाण्डेय (संवाददाता, घटती घटना)
“घटती घटना का मुख्य उद्देश्य समाज के साथ-साथ शासन–प्रशासन की कमियों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, ताकि उन विसंगतियों को दूर किया जा सके और समाज के हर तबके को उसका हक व अधिकार मिल सके। आज का यह सफल आयोजन स्पष्ट करता है कि घटती घटना हमेशा समाज के साथ खड़ा है।”
राजेन्द्र शर्मा (संवाददाता – घटती घटना)
“हमारा उद्देश्य केवल खबर पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के दर्द को शासन–प्रशासन तक पहुंचाना है। आज जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।”
राजन पाण्डेय (संवाददाता, घटती घटना)
“पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। दबाई गई आवाजों को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। यह आयोजन हमें और अधिक निष्पक्षता से कार्य करने की ऊर्जा देता है।”
रवि सिंह (संवाददाता, घटती घटना)
“पत्रकारिता का मूल धर्म सत्ता की प्रशंसा नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को बेबाकी से उजागर करना है। हमारी टीम पूरी ईमानदारी से इस संकल्प पर कार्य कर रही है।”
शमरोज खान (संवाददाता, घटती घटना)
पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विमर्श- कैलेंडर विमोचन के पश्चात आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एकमत से कहा कि सूचना के इस दौर में मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, क्योंकि एक सजग और निष्पक्ष प्रेस ही लोकतंत्र की वास्तविक रक्षा कर सकता है।
वर्ष 2026 के कैलेंडर का यह विमोचन कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि जनतंत्र, पत्रकारिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सामूहिक उत्सव बन गया। ‘दैनिक घटती घटना’ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि जनता की आवाज और लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।
— रिपोर्ट | दैनिक घटती घटना संवाददाता टीम
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur