Breaking News

कवर्धा@वाहन चेकिंग में कार से मिला 8 लाख मूल्य का 15 किलो गांजा

Share


तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
कवर्धा,01 फरवरी 2026। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी थाना क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान कार से 15.480 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 7.75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 12.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश सप्लाई करते थे। गांजा को छोटी पुडि़यों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply