Breaking News

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share

अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ (24 घंटे) का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार,हरिनाम संकीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच प्रारंभ हुआ यह यज्ञ लगातार 24 घंटे तक चलेगा,जिसके पश्चात पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्ति से सराबोर हुई नगर की गलियां- यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष,युवा एवं बच्चे शामिल हुए। सिर पर कलश धारण कर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण पर निकले।‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे-हरे’ और ‘हरे राम हरे राम,राम राम हरे-हरे’के जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया,कलश यात्रा मंगलपारा सिकरी रोड से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची,जहां विधि-विधान के साथ यज्ञ की स्थापना की गई।
24 घंटे निरंतर चलेगा अखंड हरिनाम संकीर्तन-यज्ञ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ निरंतर 24 घंटे बिना रुके संचालित रहेगा। इस दौरान विभिन्न मंडलियों द्वारा हरिनाम संकीर्तन,भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, सकारात्मक ऊर्जा का संचार तथा जनमानस में शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील-यज्ञ सेवा समिति मंगलपारा, सिकरी रोड, अंबिकापुर द्वारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में भाग लें और धर्म लाभ अर्जित करें,समिति ने बताया कि यह यज्ञ 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु सपरिवार आमंत्रित हैं।
भक्ति,श्रद्धा और संस्कृति का संगम-अखंड हरिनाम यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया है। देर रात तक चल रहे कीर्तन में श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply