Breaking News

अम्बिकापुर@कोल खदान के स्टाफ से विवाद करने वाले 7 गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। अमेरा कोल खदान परिसर में घुसकर विवाद और मारपीट करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी की सुबह आधा दर्जन से अधिक लोग संदिग्ध परिस्थितियों में अमेरा कोल खदान परिसर में घुस गए थे। खदान प्रबंधन के स्टाफ द्वारा पूछताछ किए जाने पर वे विवाद करने लगे।
घटना की सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने खदान स्टाफ से विवाद और मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने समझाइश देते हुए मौके से 7 लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नंदलाल, गुलाब राजवाड़े, संजय यादव, तेजू राजवाड़े,सतेंद्र कुमार, प्रेम कुमार और महेश्वर राम शामिल हैं। सभी आरोपी लखनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। साथ ही उनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल और 10 बोरी कोयला जब्त किया गया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply