Breaking News

अम्बिकापुर@62 वर्षीय मृत महिला के पेट से निकला 11 किलो का ट्यूमर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 62 वर्षीय महिला के पेट से 20 साल पुराना विशाल गर्भाशय फाइब्रोइड (ट्यूमर) निकाला गया,जिसका वजन करीब 11 किलो और परिधि 37 इंच थी। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. संतू बाग ने बताया कि महिला पिछले 20 वर्ष से पेट में सूजन के साथ जीवन जी रही थी,लेकिन कभी इलाज नहीं कराया। 25 जनवरी 2026 को अचानक चक्कर आने से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद किए गए पोस्टमार्टम में यह असाधारण फाइब्रोइड सामने आया। पोस्टमार्टम टीम में शामिल डॉ. संतू बाग और पैथोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि इतने लंबे समय तक शरीर में इतना बड़ा फाइब्रोइड रहना अत्यंत दुर्लभ है। समय रहते जांच और उपचार होता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। डॉक्टरों के अनुसार,पेट में लगातार सूजन,दर्द या असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। यह मामला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की गंभीर आवश्यकता को दर्शाता है। विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या को लंबे समय तक अनदेखा न करें और समय पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply