Breaking News

अम्बिकापुर@राजीव भवन में कांग्रेस ने मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस

Share


टीएस सिंहदेव ने फहराया ध्वज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में समारोहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस सदस्यों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस सेवादल की परंपरा के अनुसार सभी औपचारिकताओं के बीच ध्वजारोहण के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश पढकर सुनाया। प्रदेशाध्यक्ष के संदेश में कहा गया कि मोदी की गारंटी के नाम पर सत्ता में आई प्रदेश की भाजपा सरकार बीते दो वर्षों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। धान खरीदी में किसानों को वादे के अनुरूप मूल्य नहीं मिल पा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं को लाभ देने की घोषणा के बावजूद आधी महिलाओं तक भी राशि नहीं पहुंची है। संदेश में कहा गया कि एक लाख नौकरियों का वादा पूरा नहीं हुआ। बिजली बिल हाफ योजना की समाप्ति, दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के कारण आम जनता पर बिजली बिल का दोगुना बोझ पड़ा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply