Breaking News

एमसीबी@ पुरानी लेदरी में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Share

एमसीबी,27 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नशा मुक्त भारत के लिए युवा थीम पर शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी लेदरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा तथा विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति खोंगापानी के अध्यक्ष संतोष कुमार राय के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रानी वियार, विकास दीवान, विमल जैन, राकेश मंडल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगापानी की प्राचार्य श्रीमती सुषमा टोप्पो, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती मधु कश्यप, शैक्षिक समन्वयक नई लेदरी डॉ अमूल्य चंद्र झा, शैक्षिक समन्वयक खोंगापानी गुरु प्रसाद चौधरी, प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला खोंगापानी राम साहू, व्याख्याता हाई स्कूल नई लेदरी कलीराम श्रीवास, शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी लेदरी के प्रधान पाठक, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply