Breaking News

मनेंद्रगढ़@धान खरीदी में प्रदेशव्यापी घोटाले के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध

Share


भाजपा सरकार चूहों के नाम पर किसानों से कर रही लूट…चूहा पकड़ने की जाली भेंट कर जताया आक्रोश
मनेंद्रगढ़,25 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। धान को चूहों से नुकसान का हवाला देकर किसानों की उपज में मनमानी कटौती की जा रही है,जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है,प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार एक जैसी शिकायतें सामने आना यह स्पष्ट करता है कि यह कोई सामान्य लापरवाही नहीं,बल्कि एक सुनियोजित और संगठित घोटाला है,जिसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसी प्रदेशव्यापी धान खरीदी घोटाले के विरोध में शुक्रवार को चैनपुर धान खरीदी केंद्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक अनोखा एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया,इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिति प्रबंधक को चूहा पकड़ने की जाली भेंट करते हुए यह संदेश दिया कि यदि वास्तव में धान चूहों से खराब हो रहा है, तो पहले चूहों को पकड़ा जाए, न कि चूहों के नाम पर किसानों की मेहनत की कमाई लूटी जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा,पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, राजकुमार केसरवानी,कृष्ण मुरारी तिवारी,नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज मेमन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा चटर्जी,आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह,मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम,दीपक श्रीवास्तव,अभय बड़ा,पार्षद अजय जायसवाल, स्वप्निल सिन्हा,रंजन शर्मा,अनिल केरकेट्टा, स्नेहिल शुक्ला,नाहर सिंह,पूनम सिंह,गीतिका चंदेल,मोहानी महतो,ममता रजक,शिवम सिंह, मोती सिंह,गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान,कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ,किंतु कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की यह लड़ाई अब सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर धान उपजाता है, लेकिन खरीदी केंद्रों में चूहों के नाम पर भ्रष्टाचार कर किसानों के हक का धान खाया जा रहा है। यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा सीधा भ्रष्टाचार है। कांग्रेस किसानों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने देगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी हैं। धान खरीदी में हो रही अनियमितताएं यह साबित करती हैं कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार केसरवानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक जैसी गड़बडि़यां यह दर्शाती हैं कि यह योजनाबद्ध घोटाला है, जिसमें असली दोषियों को बचाने के लिए चूहों को बदनाम किया जा रहा है।
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था से पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और किसानों को उनका पूरा भुगतान नहीं मिला, तो कांग्रेस इस आंदोलन को और अधिक व्यापक तथा उग्र रूप देगी।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा चटर्जी ने कहा कि इस अन्याय का सीधा असर किसानों के परिवारों, विशेषकर महिलाओं पर पड़ रहा है। कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply