Breaking News

अम्बिकापुर@हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जनवरी 202६ (घटती-घटना)। हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी सुशांत सिंह उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस प्रकरण में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। प्रार्थी मोनू साहू, निवासी गहिरा गुरु आश्रम के पास ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मार्च 2025 की रात आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला किया और उसकी स्कॉर्पियो वाहन में तोडफ़ोड़ की। विवेचना के दौरान फरार चल रहे आरोपी सुशांत सिंह उर्फ अंशु (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply