Breaking News

अम्बिकापुर@अवधूत भगवान राम सेवा संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। अवधूत भगवान राम सेवा संस्थान द्वारा संचालित राम बाल एवं वृद्धा आश्रम का 16 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। श्री सफल योनि पाठ प्रार्थना व ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव में शामिल लोगों को वस्त्र व कंबल वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक गुरुदव अवधूत कुमार राम ने आश्रम की महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आश्रम मानव सेवा को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य करता है। आश्रम के आस पास के जरूरतमंदों की सेवा ही परम उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,पार्षद शैलेष सिंह,भजपा कोषाध्यक्ष निश्चत सिंह, अतुल नारायण सिंह,संतोष पटवारी,अरूण सिंह,विनोद गुप्ता,सुनील सिन्हा,उत्तर प्रदेश से आए रिंकू सिंह,राकेश सिंह शामिल थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply