Breaking News

अम्बिकापुर@ओरसा घाट बस हादसा : भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मेडिकल कॉलेज पहुँचकर घायलों का जाना हालचाल

Share

  • दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति जताई गहरी संवेदना,कहा…शोक
  • की इस घड़ी में भाजपा सरगुजा परिवार पीडि़तों के साथ मजबूती से खड़ा है…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल आज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुँचा, जहाँ छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुए भीषण बस हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से सीधे संवाद कर उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उपचार व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। श्री सिसोदिया ने स्वास्थ्यकर्मियों को कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा गंभीर रूप से घायल मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। तथा उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मानवता और संवेदनशीलता सर्वोपरि है, और प्रत्येक घायल तक हरसंभव सहायता पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। शोक की इस घड़ी में भाजपा सरगुजा परिवार पूरी मजबूती से पीडि़त परिवारों के साथ खड़ा है। दुःख की इस घड़ी में हम उनके दर्द में सहभागी हैं। भारत सिंह सिसोदिया ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और भाजपा संगठन पीडि़तों के साथ पूरी तरह खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घायलों के समुचित उपचार और मृतक परिवारों को हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ओरसा घाट में हुए इस दर्दनाक बस हादसे में कई लोगों की असमय मृत्यु हो गई है, जबकि कुल 70 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कई घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। 24 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक बलरामपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जनमेजय मिश्रा, संतोष दास, कमलेश, तिवारी , गोल्डी बिहाड़े, अभय साहू, निशांत सिंह शोलू, रवजोत रमन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply