Breaking News

अम्बिकापुर@कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग,थाने में शिकायत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि आकांक्षा ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया,जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आवेदन सौंपा और आकांक्षा की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि मंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत अपमान है,बल्कि यह राजनीतिक मर्यादा का भी उल्लंघन है। यह पहला मौका नहीं है जब आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इस तरह की शिकायत दर्ज कराई गई हो। इससे पहले भी मैनपाट और सीतापुर में स्थानीय विधायकों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply