Breaking News

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम का कैंप सम्पन्न,14 वर्ष बालक क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण गांधी स्टेडियम में

Share


अम्बिकापुर,16 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (क्रिकेट,14 वर्ष बालक) का आयोजन 19 से 24 जनवरी तक सीकर (राजस्थान) में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ टीम का नेशनल कोचिंग कैंप स्थानीय गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में आयोजित किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाडिय़ों में सार्थक पाठक,अखिल राजवाड़े,हर्षित सिंह, धीरज गुप्ता,अनीश राय, विशेष सोनी, वैभव मोटवानी, रेहान खान, शिवम सिंगरौल,रोहन बनसोडे, देवांश साहू,अजय तिवारी,जागेश्वर निषाद, आयुष व विराट चौधरी शामिल हैं। टीम के कोच विशाल दुबे,मैनेजर विनोद यादव,दल प्रबंधक इसहाक तिर्की व शौभिक दासगुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा व जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत पाठक ने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply