Breaking News

अम्बिकापुर@गर्भपात की दवा सेवन के बाद युवती की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरईडीह निवासी एक युवती की गर्भपात की दवा सेवन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में युवती का रिश्ता डुमरडीह, धौरपुर निवासी अमर अगरिया से तय हुआ था। परिजनों के अनुसार युवती पिछले 10-15 दिनों से बीमार थी और गांव में झाड़-फूंक कराया जा रहा था। 12 जनवरी को तबीयत अधिक बिगडऩे पर फुआ और होने वाला पति उसे होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां जांच में युवती के एक माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। बताया गया कि करीब 30 दिन पहले उसने गर्भपात की दवा का सेवन किया था, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। इलाज के दौरान 16 जनवरी को युवती की मौत हो गई। पिता ने दवा सेवन से मृत्यु की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply