Breaking News

अम्बिकापुर@यातायात सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल सेवा किटी समूह ने शुरू किया हेलमेट बैंक

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सेवा किटी समूह द्वारा हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नवा बिहान नशामुक्ति जागरुकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो एवं आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता रहे। सेवा किटी समूह की सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सेवा किटी समूह की संस्थापिका वंदना दत्ता ने बताया कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने से हो रही सडक दुर्घटनाओं से व्यथित होकर समूह ने हेलमेट बैंक की स्थापना का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य जरुरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि हेलमेट बैंक के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से सहयोग मिल रहा है। सेवा किटी सदस्य नीलम सिंह द्वारा 10 हेलमेट, समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा द्वारा 5 हेलमेट तथा नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा 51 हेलमेट देने की घोषणा की गई है। सेवा किटी समूह द्वारा प्रदत्त 11 हेलमेट से हेलमेट बैंक की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा किटी समूह की यह पहल अत्यंत प्रशंसनीय है। यातायात सुरक्षा के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता से समाज के अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरगुजा पुलिस और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से संचालित नवा बिहान अभियान के तहत हेलमेट बैंक का प्रभावी संचालन किया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply