Breaking News

सूरजपुर@ उत्कृष्ट कार्य पर एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर ने 56 पुलिस अधिकारी व जवानों को किया सम्मानित

Share


सूरजपुर,15 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 56 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, यह सम्मान समारोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां कर्मठता,अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के लिए चयनित अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान मिला,सम्मानित होने वालों में 3 निरीक्षक,2 उप निरीक्षक,6 सहायक उप निरीक्षक,9 प्रधान आरक्षक, 35 आरक्षक तथा 1 महिला आरक्षक शामिल हैं, डीआईजी/एसएसपी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और आम जनता को बेहतर व संवेदनशील पुलिस सेवा मिलती है।
इन अधिकारियों व जवानों को मिला सम्मान : वर्ष 2025 के दौरान जिले में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए जिन प्रमुख नामों को सम्मानित किया गया, उनमें थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर,थाना प्रभारी झिलमिली नसीमुद्दीन,थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विसी,चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल,चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह,चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर संजय सिंह यादव,चौकी प्रभारी तारा संजय गोस्वामी,यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय,साइबर सेल प्रभारी राकेश यादव शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, उदय सिंह, मनीष पन्ना, जितेन्द्र सोनवानी,शिवकुमार बेक, प्रदीप पटेल, पुष्पराज राय,सुरेश सूर्यवंशी, आशीष श्रीवास्तव तथा आरक्षक संतोष सोनी, योगेश्वर सिंह,विजय राजवाड़े,कमलेश यादव, जेठूराम सोनवानी,मनोज ठाकुर, हरि एक्का,रीझमन भगत,रौशन सिंह,पंकज सिंह, मिथलेश प्रजापति,शशिकांत मिश्रा,अनिल लकड़ा, विनय दान,राजीव गवेल,वसीम राजा,नवीन बेक,विनोद सारथी,संजय कुमार, राजेन्द्र कंवर,बलदेव सिंह,जीवन साहू, महेन्द्र प्रताप सिंह,रामकुमार नायक,विकास पटेल, ललन सिंह,अभय तिवारी,इन्द्रजीत सिंह, रावेन्द्र पाल,अमलेश्वर सिंह,चंदन सिंह, राजमोहन राजवाड़े,पारसनाथ सिंह,रविराज पाण्डेय,युवराज यादव तथा महिला आरक्षक रौशनी सिंह जैसे नाम शामिल रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति : इस अवसर पर नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एएसपी संतोष महतो,सीएसपी एस.एस. पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का,रीना नीलम कुजूर, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में डीआईजी/एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी इसी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply