Breaking News

अम्बिकापुर@शासकीय हाई स्कूल घंघरी में साइकिल बटा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड अंबिकापुर स्थित शासकीय हाई स्कूल घंघरी में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए साइकिल वितरण एवं शिक्षा नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और स्वागत गान से हुआ। प्राचार्य डॉ. उमा सिन्हा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply