Breaking News

अम्बिकापुर@ 26 वर्ष की उम्र में सरगुजा के युवा साहित्यकार को ‘युवा रत्न सम्मान’

Share

संघर्षों के बीच लेखन से बनाई पहचान,तीन किताबें प्रकाशित
अम्बिकापुर,14 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरगुजा के युवा लेखक अमित यादव को युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। महज 26 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने जिले को गौरवान्वित किया है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश से कुल 9 युवाओं का चयन किया गया, जिनमें से एक अमित यादव भी हैं। सरकार की ओर से एक समूह पुरस्कार के लिए 5 लाख रुपए तथा 8 व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। अमित यादव ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में 12 वीं कक्षा के दौरान लेखन की शुरुआत की। अब तक वे तीन पुस्तकें लिख चुके हैं। इसके अलावा वे दो पुस्तकों के संकलनकर्ता रहे हैं और 25 से अधिक पुस्तकों में सह-लेखक के रूप में योगदान दे चुके हैं। वे गीत लेखन में भी सक्रिय हैं और चार गीत रिलीज हो चुके हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अमित वर्तमान में एक निजी एनजीओ में कार्यरत हैं। वे बताते हैं कि दिनभर की मेहनत के बाद रात के शांत समय में लेखन करते हैं। फिलहाल वे अपनी चौथी पुस्तक (कहानी संग्रह) पर काम कर रहे हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply