Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिनू एक्का गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा का रहने वाला है। 10 जनवारी की रात को घर के अंदर से अज्ञात एक व्यकित इसकी बाइक क्रमांक सीजी 14 एमके 6934 को चोरी कर ले गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुआ था। दिनू ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी ननकेश्वर पोया पिता झीमल पोया उम्र 24 साल निवासी केरता मानपुर थाना प्रतापपुर हाल मुकाम सुभाषनगर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply