Breaking News

अम्बिकापुर@मवेशी चोरी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मवेशी चोरी कर तस्करी किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार व पिकअप से सडक पर घूम रहे आवारा मवेशियों को चोरी कर तस्करी करते थे। आरोपियों के कब्जे से चार नग मवेशी, घटना में प्रयुक्त कार,पिकअप व 12 हजार 300 रुपए नकद जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अंकित तिवारी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक घुटरापारा का रहने वाला है। वह 13 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे घर से निकलकर टहल रहा था। तभी खैरबार रोड नहर किनारे कार कमांक जेएच 24 डी 8465 व पिकप क्रमांक जेएच 01 ईएक्स 4982 में सवार 6-7 लोग गाय व बछड़े को पिकअप में लोड कर रहे थे। मवेशी चोरी की शंका पर अंकित तिवारी ने अपने घर जाकर बाइक से पिकअप व कार को पीछा करना शुरू किया। आरोपियों ने कार व पिकअप को रनपुर बस्ती के आगे जंगल में खड़ा किया था। अंकित की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर कार व पिकअप को जब्त कर तलाशी ली। पिकअप में चार नग मवेशी पाए गए। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने चार नग मवेशी, घटना में प्रयुक्त कार व पिकअप को जब्त कर आरोपी मो. अकरम अंसारी उम्र 30 साल निवासी ढौठा टोली थाना माडर जिला रांची झारखण्ड, असलम खान उम्र 20 साल,इरबाज खान उम्र 20 साल, अमजद खान उम्र 23 साल,शाहरूख अंसारी उम्र 20 साल,फिदाउल अंसारी उम्र 20 साल,अब्बु सहाब अंसारी उम्र 26 सभी निवासी जिला गुमला झारखण्ड के रहने वाले हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply