Breaking News

मैनपाट@अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग को करना पड़ा विरोध का सामना

Share


-संवाददाता-
मैनपाट,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट के सपनादर में मंगलवार को वन विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने जेसीबी के सामने लेट गए। विरोध को देख वन विभाग को बिना कार्रवाई के ही वापस लौटना पड़ा। मैनपाट के सपनादर में वन भूमि पर स्थानी कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण की श्शिकायत वन विभाग को मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मंगलवार को कार्रवाई करने पहुंची। बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 40-50 साल पुरानी बस्ती और गौपालन परंपरा का हवाला दिया। यह जमीन पीढिय़ों से स्थानीय ग्रामीणों के लिए जीवनयापन का स्रोत रही है, और वे इसे अपनी विरासत मानते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे कोई नए अतिक्रमणकारी नहीं हैं,बल्कि उनके पूर्वज भी यहीं रहते आए हैं और उनका पशुपालन से आजीविका चल रही है। कार्रवाई होता देख लोग बुलडोजर के सामने ले कर विरोध जताया। स्थानीय लोगों के विरोध को देखकर वन विभाग को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply