Breaking News

अम्बिकापुर@नशे में बाइक चलाने पर 10 हजार का अर्थ दंड

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यातायात नियमों के अवहेलना करने वालों पर सरगुजा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बतौली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक क्रमांक सीजी/15/डी एक्स/0184 के वाहन चालक रुपेश केरकेट्टा निवासी घोघरा बेंदोकोना थाना बतौली बताया द्वारा नशे की हालत में बाइक चलाना पाया गया। पुलिस ने ब्रेथ ऐनालाइजर से जांच की। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण में वाहन चालक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply