Breaking News

अम्बिकापुर@स्वामी विवेकानंद का भारतीय समाज और विश्व के लिए योगदान अत्यंत व्यापक

Share


राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में आज युवा दिवस का आयोजन किया गया
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,12 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को गरिमा ढंग से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों एनसीसी के कैडेट्स कार्यक्रम अधिकारियों तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों,कर्मचारियों वह छात्रों की उपस्थिति में मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के फोटो चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियागया। राष्ट्रीय सेवा योजना की मांग पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन और कार्यों को चिरस्थाई बनाने के लिए महाविद्यालय परिसर के उद्यान को प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद उद्यान नामकरण का प्रस्ताव रखा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय रामकृष्ण मिशन के संचालक स्वामी तनमयानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का भारतीय समाज और विश्व के लिए योगदान अत्यंत व्यापक,प्रेरणादायक और युगांतरकारी रहा है। युवा शक्ति जागरण के संदर्भ में युवाओं को आत्मविश्वास,चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का संदेश देने वाला उनका प्रसिद्ध कथन उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत,कहकर युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के पूर्व सदस्य एवं अंबिकापुर नगर के पार्षद दीपक यादव, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री प्रतिनिधि एवं महाविद्यालय जन भागीदारी के पूर्व सदस्य मनोज अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद को जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्वयंसेवक छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज छात्रों के लिए विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता भी रखा गया था।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply