राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का किया निंदा
अम्बिकापुर,12 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मनरेगा में बदलाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को एनएसयूअई ने घड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई ने कहा कि 11 जनवरी को कांग्रेस मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के अंतर्गत पूरे देश में उपवास और प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी में एनएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन में शामिल थे। इस दौरान वाराणसी प्रशासन द्वारा बिना किसी ठोस कारण के दमनात्मक कार्रवाई करते हुए वरुण चौधरी को गिरफ्तारी किया गया और कार्यकर्ताओं पर बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आशीष जासवाल ने कहा कि संगठन भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करता है और स्पष्ट करता है कि लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान, आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया,सतीश बारी, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, सीपू सिंह, अमित जायसवाल आकाश यादव , राधे अग्रवाल,ऋषिकेश मिश्र, अंकित ,अतुल यादव ,आकाश अग्रहरि,अनमोल गोस्वामी,संजर नवाज,अभिषेक सोनी ,लोलर सिंह सिंह,अभिनव पांडे ,दीपेश धर, मौसीम, वैभव पांडे, रजत, भानु, अंशु, आयुष पांडे ,अनमोल बारी,अभिनव काशी,राज ठाकुर , आलेख ठाकुर आदि मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur