Breaking News

अम्बिकापुर@मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से बाइक चोरी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज के परिजन की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी। पीडि़त की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। जानकारी के अनुसार उदय राम ग्राम करसु थाना जयनगर का रहने वाला है। इसके पिता की तबियत खराब होने पर 14 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उदय 15 दिसंबर की शाम को खाना पहुंचाने बाइक से अस्पताल गया था। बाइक को परिसर में खड़ा कर वार्ड में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी बाइक नहीं थी। अपने स्तर से खोबीन करने के बाद भी नहीं मिला तो वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर…आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली विकास कार्यों की परतें

Share ग्रामीणों की शिकायतों ने खींचा ध्यान,मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा …

Leave a Reply