Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने राहगीर से लूटे थे रुपए व मोबाइल,दो गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के महेशपुर जंगल के पस 30 दिसंबर की शाम को स्कूटी सवार तीन युवकों ने पैदल जा रहे युवक के हाथ से थैला लूटकर फरार हो गए थे। थैले में 10 हजार रुपए व एक मोबाइल था। मामले में दरिमा पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुचन राम नगेसिया ग्राम मोहनपुर पटेलपारा थाना दरिमा का रहने वाला है। वह 30 दिसंबर को अपने ससुराल पहाड़पारा से पैदल घर लौट रहा था। वह थैले में 10 हजार रुपए व एक मोबाइल रखा था। शाम करीब 4 बजे महेशपुर जंगल के पास पहुंचा ही था कि मोहनपुर की ओर से तीन व्यक्ति स्कूटी से पहुंचे और बुचन के हाथ से थैला लूटकर फरार हो गए। उसने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नागेश्वर पैकरा उफऱ् डोडू पिता मुन्ना पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी बंदना मांझापारा सीतापुर व खुशबू यादव पिता कुमार यादव उम्र 27 वर्ष निवासी काराबेल थाना सीतापुर को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी एक अन्य के साथा मिलकर वारदाता को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो,साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक सुजीत पाल,प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, आरक्षक शेरशाह मिंज, अशोक कुमार, जितेश साहू सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply