Breaking News

अम्बिकापुर@जीईसी अम्बिकापुर ने जीता एकीकृत क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य के तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एकीकृत क्रिकेट प्रतियोगिता में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) अम्बिकापुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में यूटीडी सीएसवीटीयू को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में खिलाडिय़ों ने बेहतरीन टीम भावना,अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान जीईसी अम्बिकापुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी को प्रभावित किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर मनोज कुमार देवांगन ने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इन्होंने कहा कि सीईसी अम्बिकापुर की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह पूरे कॉलेज के लिए गौरव का क्षण है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply