-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। जमीन बिक्री के नाम पर 4 लाख रुपए धोखधड़ी किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुससार संगीता दुबे पति स्व. संतोष धर दुबे कोतवाली क्षेत्र के स्कूल रोड की रहने वाली है। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि मरे पति का निधन 15 अक्टूबर 2025 को हो गया है। निधन से पूर्व उन्होंने मायापुर स्थित खसरा नम्बर 1691/19 रकबा 0.028 हे. में से 0.014 लगभग 3.5 डिसमील जमीन खरीदने के लिए दीपक गुप्ता,दीपा गुप्ता और सोनमति गुप्ता से 6 मार्च 2024 को सौदा तय कर एडवांस के रूप में 1 लाख 25 हजार रुपए रजिस्टार कार्यालय में एग्रमेंट कर दिया था। दीपक गुप्ता ने कहा था कि अभी जमीन की कागजात की कमी है कुछ दिनों के बाद रजीस्ट्री कर देंगे। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई। विश्वास में लेकर दीपक ने अन्य जगह जमीन खरीदने के लिए संतोष धर दुबे से एग्रिमेंट कर रुपए लिए थे। एग्रिमेंट की कॉपी दीपक ने स्वयं अपने पास रखा था। संतोष की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रार्थिया संगीता दुबे द्वारा पूछे जाने पर दीपक कोई एग्रिमेंट न होने की बात कहने लगा। संगीता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पति की मृत्यु के बाद दीपक,दीपा गुप्ता द्वारा एग्रिमेंट किए गए जमीन को बगैर जानकारी के दूसरे से बेच दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता, दीपा गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur