Breaking News

अम्बिकापुर@दोपहिया वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही

Share


ड्रंक एंड ड्राइव के 02 मामले मे वाहन चालको कों 20000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित
अम्बिकापुर,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सडक दुर्घटनाओ कों कम करने की दिशा मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान बुलेट मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सीजेड/1954 के चालक आकाश सोनी आत्मज राजू सोनी उम्र 25 वर्ष महामाया चौक के पास थाना अंबिकापुर एवं अपाचे मोटरसायकल चालक क्रमांक सीजी/14/एमटी/0699 के चालक बन्नू दास आत्मज नैनदास उम्र 32 वर्ष साकिन बरढोढ़ी कों ब्रेथ ऐनालाइजर से मौके पर चेक किये जाने पर शराब के नशे मे धुत्त होकर वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालको के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर दोनों मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त दोनों प्रकरणों मे वाहन चालक कों 10000/- रुपये, 10000/- के अलग अलग अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply