Breaking News

अम्बिकापुर@सोमनाथ स्वाभिमान पर्व…भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। सोमनाथ मंदिर पर वर्ष 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सनातन चेतना के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा,आस्था और पुनर्जागरण का उत्सव है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों में पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं आरती कर राष्ट्र,समाज और धर्म की अखंडता के लिए प्रार्थना की गई। अम्बिकापुर महामाया मंडल एवं समलाया मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोड़ा पीपल एवं सत्तीपारा स्थित मंदिरों में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, अस्मिता और अदम्य साहस का प्रतीक है। बार-बार आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की आस्था को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply