–संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लैब में अव्यवस्थित स्यूटम स्लाईड पाए गए और टीबी मरीजों की काउंसलिंग की उपलब्धि कम रही। इसके अतिरिक्त,केंद्र में साफ-सफाई का अभाव था और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आईईसी प्रदर्शन की कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए और भवन सुधार के लिए भी कदम उठाने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही, 102 की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। यहां भी तीन कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।
जेडी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के सुधार के निर्देश दिए गए।
महिला और पुरुष वार्ड में मरीजों की अलग-अलग भर्ती सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। यहां भी तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur